{"_id":"5b352c194f1c1b53268b868a","slug":"191530211353-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को जेल भेजा
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को जेल भेजा
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण ने अपने पड़ोस की पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
तीन दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने पड़ोस की पांच साल की बच्ची को दुकान से सामान दिलाने के बहाने से गांव के समीप जंगल में ले गया था। जंगल में आरोपी बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। बच्ची के परिजनों के आ जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। बच्ची के पिता ने आरोपी अकिल पुत्र उमरदराज के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। दूसरी, घटना में मीरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार को अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। आरोप है कि जब वह जंगल में एक खेत में चारा काट रही थी। उसी समय गांव निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और महिला से अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने व्यक्ति को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसओ मनोज बालियान का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहा है।