फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उतरपुस्तिका कांड में घिरा जिले का एक कालेज

उतरपुस्तिका कांड में घिरा जिले का एक कालेज

Thu, 22 Mar 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
उतरपुस्तिका कांड में घिरा जिले का एक कालेज
उत्तरपुस्तिका कांड में घिरा जिले का एक कालेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सीसीएसयू के उत्तरपुस्तिका कांड में जिले का एक कॉलेज घिरता नजर आ रहा है। इस कालेज में मूल्यांकन के लिए कापियां भेजी गई थी। एसटीएफ के हाथ जो कॉपियां लगी हैं। वह उक्त कालेज को भेजी गई थी, ऐसे में जांच की आंच कालेज तक पहुंच सकती है। इससे कालेज प्रशासन के साथ छात्रों में भी हड़कंप की स्थिति है।

बिजनौर निवासी छात्र नेता कविराज ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों पवन, संदीप, कपिल कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह, सलेकचंद आदि के साथ मिलकर एमबीबीएस, लॉ की उत्तरपुस्तिकाएं बदली है। एसटीएफ की गिरफ्त में आने पर कविराज ने इस काले खेल से पर्दा हटाया था। एसटीएफ को जो कापियां आरोपियों से बरामद हुई थी, उनमें मुजफ्फरनगर के एक कालेज को आवंटित कापियां की गई थी। अब सवाल है कि यह कापियां कालेज से चोरी कर इस्तेमाल की गई हैं या विवि के मूल्यांकन केंद्र से बाहर आई है। एसटीएफ मामले की तह तक जाने में जुटी है। आरोपियों ने चार साल में 600 कॉपियों में हेरफेर किया है। इन कापियों के असल स्टूडेंट आदि की छानबीन की जा रही है। माना जा रहा है कि अधिकांश स्टूडेंट आसपास जिलों के शामिल रहे हैं, जिन्होंने आरोपियों के साथ मिलकर यह कार्य किया है। समस्या यह है कि इन दिनों विश्वविद्यालय की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई है। एसटीएफ कालेज पर छापेमारी और स्टूडेंट को सीधे पकडऩे से बच रही है। कार्रवाई से कालेज पर लगे सेंटर की स्थिति बिगडेगी। जिस कालेज का नाम सामने आ रहा है उसमें मेडिकल से संबंधित कोर्स संचालित है। इसको लेकर एसटीएफ कभी जिले में दस्तक देकर छापेमारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed