फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बागोवाली में गोकशी पकड़ी, एक गिरफ्तार

बागोवाली में गोकशी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागोवाली में गोकशी  पकड़ी, एक गिरफ्तार
बागोवाली में गोकशी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने बागोवाली में गोकशी पकड़ी है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर डेढ़ क्विंटल मांस और उपकरण बरामद किए, जबकि पुलिस की दबिश देख तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिन्हें पुलिस तलाश रही है। सिविल थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में एक आरोपी गोवंश के साथ पकड़ा गया।

नईमंडी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बागोवाली में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने छापा मार कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। मौके से 150 किलो मांस और उपकरण बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मसूद निवासी बागोवाली बताया। पुलिस ने बताया कि फरार हुए आरोपी गांव के ही अनस, अजहर, अमजद उर्फ माधो बताए गए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, सिविल लाइन पुलिस ने मोहल्ला जनकपुरी में सोनू पुत्र दिलशाद निवासी महमूदनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बछड़ा मुक्त कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed