{"_id":"5a6a2a254f1c1bb1208b5663","slug":"191516907045-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंटी को जेल भेजा
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। पुलिस ने बीते छह माह से वांछित चल रहे अकबरपुर सादात निवासी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बबलू पुत्र सतेंद्र निवासी अकबरपुर सादात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप
बहसूमा। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस पर अकबरपुर सादात निवासी पदाधिकारी पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। वहीं, एसओ ने निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि गांव अकबरपुर सादात में काफी समय से कलीम एवं इमरान पक्ष में विवाद चला आ रहा है। हाल ही में बीती नौ फरवरी को इमरान पक्ष एवं कलीम पक्ष में आपस में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। हालांकि किसी भी पक्ष से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
भाकियू मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसओ बहसूमा से मिला। आरोप लगाया कि अकबरपुर सादात निवासी भाकियू पदाधिकारी इमरान पक्ष पर नौ फरवरी क ो हुए विवाद में फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अजय चौधरी ने बताया कि नौ फरवरी को कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। दो अक्तूबर 2017 को कलीम पक्ष व इमरान पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उसी मामले में वांछित चल रहे दोनों पक्षों के आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। एसओ से निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन मिलने पर लौट गए। इस मौके पर जगवीर सिंह, मोहम्मद नवी, इमरान, तेजपाल, नरेशपाल आदि रहे।