फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रधानाचार्या ने शिक्षिका के खिलाफ दर्ज कराया एससीएसटी एक्ट का मुकदमा

प्रधानाचार्या ने शिक्षिका के खिलाफ दर्ज कराया एससीएसटी एक्ट का मुकदमा

Sun, 31 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्या ने शिक्षिका के खिलाफ दर्ज कराया  एससीएसटी एक्ट का मुकदमा
प्रधानाचार्या ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने कॉलेज की ही सहायक शिक्षिका के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
शहर कोतवाली पर नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीनाक्षी वर्मा ने कॉलेज की ही सहायक शिक्षिका प्रतिभा शर्मा के खिलाफ उक्त मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि शुक्रवार को आरोपी शिक्षिका ने उसके साथ मारपीट करते हुए कार्य में बाधा पहुंचाई और जाति सूचक शब्दों से उसे अपमानित किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


दुकानदार मांस बेचता बंदी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने हाजीपुरा में छापा मार कर एक दुकानदार को मांस बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाजीपुरा में मीट विक्रेता सरफराज मांस बेच रहा है। पुलिस ने छापा मार कर उसे मांस बेचते हुए पकड़ लिया। मौके से 180 किलो मांस के अलावा एक तमंचा और दो कारतूस भी मिले। पकड़ा गया आरोपी खालापार का निवासी है। उसने बताया कि यह मांस उसे सुजडू निवासी अजहर उर्फ अज्जू ने लाकर दिया था। पुलिस उसे भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम बदल 37 हजार निकाले
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के पंचमुखी निवासी युवती निश्वल के खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शिव चौक स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी। रुपये नहीं निकलने पर वहां खड़े एक युवक ने मदद की बात कहते हुए पासवर्ड जान कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने खाते से रुपये निकाल गए। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।


सड़क हादसे में दंपति और बालक घायल
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर हुए सड़क हादसों में दंपति समेत बालक घायल हो गए।
नई मंडी के गांव बागोवाली निवासी सलमान अपने पत्नी खुशनसीब के साथ बाइक से शहर आ रहा था। रुड़की रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। रुड़की रोड पर ही रविवार शाम को किसी वाहन की चपेट में आकर जनकपुरी निवासी बालक अभिषेक घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed