फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाई-बहन को टक्कर मारी, चालक ने पीटा

भाई-बहन को टक्कर मारी, चालक ने पीटा

Fri, 15 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाई-बहन को टक्कर  मारी, चालक ने पीटा
भाई-बहन को टक्कर मारी, चालक ने पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अवध विहार में कार चालक ने भाई-बहन को टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार चालक ने दोनों के साथ मारपीट की। बाद में आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नईमंडी थाने पर अवध विहार निवासी रविता ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा विशाल अपनी बहन वैशाली को ट्यूशन पढऩे के लिए छोडऩे जा रहा था। रास्ते में एक कार के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। इसका विशाल ने विरोध किया तो कार चालक ने गाली-गलौज कर मारपीट की। बहन-भाई के शोर मचाने के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की भीड़ को देखकर कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो युवकों का चालान किया
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला वकील का बाग निवासी आजम पुत्र नूरहसन को पुलिस ने पकड़कर उसका चालान किया है। आरोपी अपने भाई से झगड़ा कर रहा था। इसके अलावा लद्दावाला निवासी परवेज पुत्र फखरुद्दीन को भी झगड़ा करने पर पकड़कर शांतिभंग करने के आरोप में उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक झुलसा
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी सत्यदेव पुत्र योगेन्द्र सिंह पोटाश से झुलस गया। जिसे परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर किया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed