{"_id":"5a0dde804f1c1b6f548bda4e","slug":"191510858368-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा लूटने का प्रयास
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटने की कोशिश
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ई-रिक्शा में बैठे सवारी बनकर बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिला दिया। चालक के बेहोश होने पर ई-रिक्शा को लुटने का प्रयास किया। होटल कर्मचारियों के आने पर बदमाश भाग निकले।
जुम्मा पैंठ रोड निवासी शाहरुख पुत्र अनीस ई-रिक्शा चालक है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बदमाश सवार बताकर अनीस की ई-रिक्शा में बैठ लिए, चारों बदमाश चालक को हाईवे पर बाईपास के पास ले गए। बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसको खाकर चालक शाहरुख बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। बदमाश ई रिक्शा को लूटकर ले जाने लगे। इतने में वहां पर स्थित एक होटल के कर्मचारी बदमाशों को को दौड़ा लिया। बदमाश रिक्शा छोड़ कर भाग निकले। कर्मचारियों ने चालक के परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन बेहोशी की हालत अनीस को लेकर आए और चिकित्सक के यहां इलाज कराया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है।