फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेपर मिल में दस टन लोहा चोरी की घटना का खुलासा

पेपर मिल में दस टन लोहा चोरी की घटना का खुलासा

Fri, 17 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
पेपर मिल में दस टन लोहा  चोरी की घटना का खुलासा
पेपर मिल में दस टन लोहा चोरी की घटना का खुलासा
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)।
पेपर मिल में मंगलवार की रात हुए दस टन लोहे की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को पकड़ लिया, जबकि दो चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। चोरों के कब्जे से तमंचा भी मिला है।

पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित महालक्ष्मी पेपर मिल में मंगलवार की रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर दस टन लोहे की इंगट और प्लेट चोरी कर ली थी। चोरी का पता बुधवार की सुबह चला तो पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव खेड़ीवीरान के जंगल में चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर ली। आरोपी मुरसलीम पुत्र कालू निवासी भिक्की और नजर पुत्र शमशुदीन कबाड़ी निवासी शेरनगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बिहारी पुत्र शरीफ और जुल्लू पुत्र नूर हसन निवासी सिकरेड़ा, थाना सिखेड़ा फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि चोरों ने चोरी कर इंगट और प्लेट निराना भट्ठे के सामने खेड़ीवीरान के रास्ते पर जंगल में छुपा दी थी। पकड़े गए चोरों से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed