फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी समेत दो बदमाश पकड़े-Meerut

मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी समेत दो बदमाश पकड़े-Meerut

Fri, 25 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी समेत दो बदमाश पकड़े-Meerut
लूट की कार, तमंचा और मस्कट समेत कारतूस बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मुठभेड़ में पांच हजार रुपये के इनामी समेत दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की कार समेत असलहा बरामद किया है।
कोतवाली में पत्रकार वार्ता में इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे मुखबिर की सूचना पर कैलावड़ा ईंट भट्ठे के पास से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जिला मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र के गांव पिलोना निवासी प्रवीण पुत्र सियानंद व जिला शामली के थाना कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरु निवासी असलम पुत्र इस्लाम बताए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई होंडा सिटी कार के अलावा मस्कट व तमंचा समेत कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश प्रवीण खतौली थाने का पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश है। पुलिस ने इन बदमाशों के फरार साथी मोनू व गौरव को धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाजियाबाद से लूटी थी कार
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश प्रवीण ने अपने साथियों मेरठ कंकरखेड़ा निवासी गौरव व नोएडा निवासी मोनू के साथ 17 अगस्त को राजनगर एक्स्टेंशन गाजियाबाद से अनुराग गोयल से उसकी होंडा सिटी कार को उस वक्त तमंचों के बल पर लूट ली थी, जब वह कार को अपने घर में खड़ी कर रहा था। बदमाश अपने साथी सरताज व अन्य साथियों के साथ मिलकर खतौली के गांव फहीमपुर के जंगल में किसानों से तमंचों के बल पर उनकी भैंसा बुग्गी भी लूटी थी। पुलिस ने बताया कि बदमाश असलम पर खतौली थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि प्रवीण पर इसी थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इन बदमाशों की काफी समय से तलाश थी। पुलिस टीम में एसआई शिवकुमार, एसआई सुरेश कुमार, एसआई धीरेंद्र पाल सिंह और कांस्टेबल सुमित कुमार और योगेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed