{"_id":"6b0494680948bccdf80762ef","slug":"bike-collides-with-tempo-youth-injured-ambala-news-c-36-1-amb1002-173090-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टैंपू से टकराई बाइक, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टैंपू से टकराई बाइक, युवक घायल
विज्ञापन
बराड़ा। कस्बे के सीवन माजरा- थबड़ मार्ग पर टैंपू से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल गुरसेवक को एमएमयू अस्पताल मुलाना पहुंवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना बराड़ा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात टैंपू चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव थंबड़ निवासी उपकार सिंह उर्फ हैप्पी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को वह अपनी बेटी की शादी के लिए गांव के जॉनी राणा को कार्ड देकर लौट रहा था। इस दौरान राय सिंह के गन्ना क्रेशर के सामने थंबड़ की ओर से उसकी बाइक पर चचेरा भाई गुरसेवक सिंह (25) सीवन माजरा जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक सीवन माजरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे टैंपू से टकरा गई। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के शादी की तैयारियों में व्यस्त रहने व बातचीत के प्रयासों के चलते पहले शिकायत नहीं दी गई थी। 22 नवंबर को उपकार सिंह के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। बराड़ा थाना प्रभारी रामकरण ने बताया कि इस मामले में बीएनएस में लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281 और चोट पहुंचाने की धारा 125 के अनुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। संवाद