{"_id":"59627da24f1c1b842e8b4722","slug":"191499626914-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र विमल की हत्या में अज्ञात में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र विमल की हत्या में अज्ञात में मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र की हत्या में पांच युवकों को हिरासत में लिया
मुजफ्फरनगर। गांधी नगर में हुई छात्र विमल की हत्या में उसके पिता की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी छात्र विमल की शनिवार रात में गोली मार हत्या कर दी गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल आदि भी बरामद की है। मृतक के पिता राजकिशोर की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस एक मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है, जिसकी गिरफ्तारी से पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।