{"_id":"59515cea4f1c1b72258b45fe","slug":"191498504426-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने सिपाही से की गाली-गलौज, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने सिपाही से की गाली-गलौज, मारपीट
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने सिपाही से की गाली-गलौज, मारपीट
मुजफ्फरनगर। शिवचौक पर चेकिंग के दौरान बाइक रुकवाने पर तीन युवकों ने सिपाही से गाली-गलौज के बाद मारपीट कर दी। पुलिस ने सपा नेता और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली के शिवचौक पर रविवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बुलेट सवार तीन युवक गलत साइड से बाइक निकालने लगे। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने तीनों को रोका तो उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। सिपाही के शोर मचाने पर अन्य सिपाही आए तो तीनों आरोपी युवक चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सपा नेता राशिद अब्बासी और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों से छुरियां मिलीं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक सुजडू निवासी नईम और सादिक हैं। दोनों का चालान कर दिया गया है।