फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शराब पीने से मना करने पर विधायक ने काटा हंगामा

शराब पीने से मना करने पर विधायक ने काटा हंगामा

Wed, 15 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर विधायक ने काटा हंगामा
शराब पीने से मना करने पर विधायक ने काटा हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार की एक विधानसभा सीट से विधायक ने हाईवे स्थित रेस्टोरेंट में शराब पीने और सार्वजनिक रूप से शर्ट बदलने से रोके जाने पर जमकर हंगामा किया। विधायक ने रेस्टोरेंट कर्मियों से गालीगलौज करते हुए उन्हें धमकी भी दी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके चलते किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार की एक विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक सोमवार रात अपने कुछ साथियों के साथ हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र स्थित नमस्ते द्वार के चकरा रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे थे। रेस्टोरेंट प्रबंधक आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि खाना खाने के दौरान पहले तो विधायक ने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में ही शराब पी और इसके बाद सार्वजनिक रूप से शर्ट बदलने लगे। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने विधायक को शराब पीने व शर्ट बदलने से रोका, तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया, जिस पर डायल-100 मौके पर पहुंची, लेकिन सामने विधायक को देख बैरंग लौट गई। इसके बाद विधायक साथियों समेत वहां से चले गए। मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विधायक की शिकायत की गई है। हालांकि, प्रबंधन ने विधायक के खिलाफ किसी तरह की तहरीर देने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर मंसूरपुर संजीव कुमार का कहना है कि रेस्टोरेंट पर हंगामे की सूचना पर डायल-100 मौके पर गई थी। घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रबंधक आसिफ सिद्दीकी का कहना है कि विधायक ने स्टाफ के साथ गालीगलौज की थी, लेकिन बाद में मामला निपट गया। इसके चलते पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed