{"_id":"5cbf5f18bdec22146f517172","slug":"181556045592-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप का झांसा देकर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप का झांसा देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड निवासी कारोबारी से पेट्रोल पंप लगाने का झांसा देकर छात्रों ने सात लाख 85 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर रेस्टोरेंट्स चलाने वाले कारोबारी यतेंद्र पुंडीर ने मंगलवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसने 15 मार्च को हिंदुस्तान पेट्रोलियम में पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। यतेंद्र का कहना है कि 23 मार्च को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें युवक ने खुद को हिंदुस्तान पेट्रोलियम से बताते हुए आवेदन शुल्क के रूप में 10 हजार रुपये की मांग की। युवक की बातों पर विश्वास कर कारोबारी ने उसके बताए गए अकाउंट नंबर में दस हजार रुपये जमा करा दिए। यतेंद्र के मुताबिक दो दिन बाद फिर से युवक ने उसके पास कॉल कर सिक्योरिटी मनी के रूप में पांच लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा, जिस पर उसने 26 मार्च को पांच लाख रुपये भी जमा करा दिए। इसके बाद 28 मार्च को उससे एग्रीमेंट के रूप में 2 लाख 75 हजार की मांग की गई, जिन्हें उसने एनएफटी के माध्यम से जमा कराया। इसके बाद युवक से संपर्क नहीं हुआ तो उसने जानकारी ली जिस पर पता चला कि उसके साथ फ्रॉड किया गया है पीड़ित आरोपियों की तलाश कर ही रहा था कि, तीन अप्रैल को युवक ने फिर कॉल कर उससे 4 लाख 48 हजार रुपये की मांग की। रुपया नहीं देने पर उसे धमकियां दी गई। पीड़ित का कहना है कि, अब उसे लगातार व्हाट्सएप ओर ई-मेल के माध्यम से धमकियां दी जा रही है। पीड़ित की गुहार पर एसएसपी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
तहरीर के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। कथित पेट्रोलियम कंपनी की धोखाधड़ी के शिकार हुए रेस्टोरेंट कारोबारी यतेंद्र पुंडीर ने बताया कि उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन वहां से उसे हड़का कर चलता कर दिया गया। पीड़ित ने एसएसपी से थाना पुलिस के रवैये की भी शिकायत की है।