फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ranji player attacked with sticks and clubs following a dispute on the field

Moradabad News: मैदान के विवाद में रणजी खिलाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला

Thu, 22 Oct 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 22 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ranji player attacked with sticks and clubs following a dispute on the field
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत गांव स्थित क्रिकेट एकेडमी के मैदान के विवाद में कुछ लोगों ने रणजी खिलाड़ी वाजिद पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। उन्होंने इस मामले में पाकबड़ा थाने में लिखित शिकायत की है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। हापुड़ जिले की गढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक का पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत में रुक्मणि कॉलेज है। इस कॉलेज के मैदान में क्रिकेटर मो. शमी के कोच बदरुद्दीन एकेडमी चलाते हैं। करीब तीन साल से करनपुर निवासी बादशाह उर्फ मो. हसन को कोच हैं। अब उन्होंने रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के मजरा हसन निवासी एवं रणजी खिलाड़ी वाजिद को कोच नियुक्त कर दिया है। सोमवार को कोच बदरुद्दीन एकेडमी में गए थे और उन्होंने बताया बताया कि वाजिद को कोच नियुक्त कर दिया है। बादशाह ने विरोध किया। इसी बात को लेकर बदरुद्दीन और शाहशह में बहस हो गई थी तब वाजिद ने बदरुद्दीन का पक्ष लिया था। उस वक्त तो मामला शांत हो गया था। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वाजिद अस्पताल से दवा लेकर पाकबड़ा के ख्वाजा कॉलोनी स्थित आवास जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बादशाह, शाहनवाज और अन्य युवक आ गए और उन्हें घेर कर पिटाई की। अन्य लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायती पत्र मिला है। जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed