{"_id":"6ad90e15615c9c68e10946d4","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-palwal-news-c-24-1-pal1005-129388-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोहना मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, गांव हरफली निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां विष्णु देवी बल्लभगढ़ के सेक्टर-59 स्थित नीलकंठ थर्मोटेक कंपनी में नौकरी करती थीं। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे वह नौकरी से घर लौट रही थीं। इस दौरान पलवल-मथुरा रोड पर सोहना मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी टोल की तरफ से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर सन्नी मौके पर पहुंचा और घायल मां को एंबुलेंस से फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।