{"_id":"5cb224d6bdec22140a1769fb","slug":"181555178710-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट दौड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा, करंट दौड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का तार टूटकर गिरा, करंट फैला
खतौली। गांव लाडपुर में अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर जा गिरा। टूटे हुए तार में करंट होने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने खतौली जानसठ मार्ग के दोनों तरफ यातायात रुकवा दिया। ग्रामीणों के सूचना देने पर एक घंटे तक बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका था, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अधिकारियों से शिकायत करने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर तार को जोड़ा। इस दौरान करीब डेढ़ घटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
लाडपुर गांव में विद्युत लाइन खतौली व जानसठ मार्ग के बराबर से होकर गुजर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत लाइन के तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। पूर्व में भी तार कई बार टूट चुके हैं। शनिवार को दोपहर बाद अचानक बिजली के तार टूटकर सड़क पर नीचे गिर पड़ा। तार के नीचे गिरते ही सड़क पर करंट फैल गया। गनीमत यह रही कि तार टूटने के वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। ग्रामीणों ने विद्युत निगम को तार टूटने की सूचना दी। सूचना देने के बावजूद भी एक घंटा होने पर भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत करने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने टूटे तार को जोड़ा, तब कहीं जाकर करीब डेढ़ घंटा बाद यातायात सुचारु हो सका। यातायात रुकने से मार्ग पर दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया था।