फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शराब के ठेका के ताले तोडकां लाखों की शराब चोरी

शराब के ठेका के ताले तोडकां लाखों की शराब चोरी

Wed, 20 Mar 2019 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेका के ताले तोडकां लाखों की शराब चोरी
शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

खतौली। गांव भंगेला में अंग्रेजी शराब के ठेका के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपयों की शराब व इंवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। घटना का पता बुधवार की सुबह चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

नगर के अशोका मार्केट निवासी अमित ठाकुर पुत्र लक्ष्मण सिंह ठाकुर का हाईवे पर गांव भंगेला में अंग्रेजी शराब का ठेका है। मंगलवार की रात को चोरों ने शराब के ठेके के ताले तोड़कर अंदर से करीब सवा लाख रुपये की अंग्रेजी शराब, इंवर्टर बैटरी, शराब की बिक्री के हिसाब किताब से संबंधित रजिस्टर सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोर खाली पेटी भी बराबर में खाली पड़े प्लाट में डालकर चले गए। बुधवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शराब ठेका के मालिक अमित ठाकुर के मुताबिक शराब सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है। पीड़ित मालिक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed