{"_id":"6aeba2660f1fec0bc4091fe3","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-police-have-body-exhumed-from-grave-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-103320-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया
विज्ञापन
सिरौली। थाना क्षेत्र के गांव दस्तमपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दहेज उत्पीड़न में अनहोनी की आशंका जताते हुए मायके वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। उसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिचितों के अनुसार, दस्तमपुर गांव की नूरवानो को सीने में तेज दर्द हुआ था। परिजन उन्हें पड़ोसी गांव के डॉक्टर के पास ले गए, जिन्होंने तुरंत किसी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सिरौली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान नूरवानो की मौत हो गई। बुधवार दोपहर मृतका की भाभी आयशा ने दहेज उत्पीड़न में अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ मीरगंज पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शेरगढ़ से मायके वाले भी आ गए और आरोप लगाया। मिट्टी डालने से पहले ही पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई अनहोनी तो कोई मौत का कारण हृदय गति का रुकना बता रहा है।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।