फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हैदरनगर जलालपुर में हुआ रिश्तों का खून

हैदरनगर जलालपुर में हुआ रिश्तों का खून

Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
हैदरनगर जलालपुर में हुआ रिश्तों का खून
प्रेम-प्रसंग में चचेरे भाई से कराई थी पति की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव हैदरनगर जलालपुर में चार मार्च की देर रात हुई मेरठ के युवक हैप्पी की हत्या उसकी नवविवाहित पत्नी ने ही अपने चचेरे भाई से प्रेम संबंधों के चलते कराई थी। पुलिस ने नवविवाहिता के हत्यारोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि मेरठ जनपद के फलावदा कोतवाली क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ हैप्पी पुत्र सुभाष की शादी 28 फरवरी को तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर जलालपुर निवासी शिवानी पुत्री आजाद से हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही चार मार्च की देर रात हैप्पी अपने चचेरे भाई मनीष के साथ पत्नी शिवानी से मिलने हैदरनगर पहुंचा था। वहां से लौटते समय देर रात करीब डेढ़ बजे गांव के रिक्शा स्टैंड पर हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में हैप्पी का भाई मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसएसपी ने बताया कि मामले में जांच में हैप्पी की नवविवाहित पत्नी शिवानी के प्रेम संबंध उसके चचेरे भाई अनुज पुत्र रणवीर से होने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि शिवानी द्वारा ही चार मार्च को पति हैप्पी के घर पहुंचने की जानकारी व्हाट्सअप के जरिये प्रेमी व चचेरे भाई अनुज को दी गई थी, जिसके बाद वहां से लौटते समय अनुज ने हैप्पी को रिक्शा स्टैंड पर गोली मारते हुए उसके भाई मनीष को भी घायल कर दिया था। एसएसपी के मुताबिक हत्यारोपी अनुज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा-खोखा, कारतूस भी जंगल से बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


खुद अपने से उजाड़ लिया सुहाग
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गांव हैदरनगर जलालपुर निवासी शिवानी के प्रेम प्रसंग अपने सगे चचेरे भाई अनुज से काफी समय से चल रहे थे, जिसकी किसी परिजन को भनक तक नहीं थी। 28 फरवरी को शिवानी की शादी मेरठ के समसपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ हैप्पी से हो गई, लेकिन वह इस शादी से खुश नहीं थी। इसी के चलते उसने प्रेमी व चचेरे भाई अनुज से मिलकर पति से छुटकारा पाने की साजिश रच डाली और शादी के चार दिन बाद ही अपने हाथों से ही अपना सुहाग उजाड़ डाला था। शिवानी ने ही अनुज को पति के देर रात एक बजे हैदरनगर पहुंचने की जानकारी प्रेमी को दी, जिसके बाद वह रिक्शा स्टैंड के पास छिप गया और डेढ़ बजे घर से निकलते ही हैप्पी की हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद शिवानी की हत्या होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed