{"_id":"5c5f147fbdec22739a5bf1cf","slug":"181549735039-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी
चरथावल। कस्बे में शुक्रवार रात को चोरों ने बाहरी छोर पर कई दुकानों को निशाना बनाया। चार दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया गया।
मुजफ्फरनगर मार्ग पर कमला बैंक्वट हॉल के बाहर अनुराग रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर वहां से करीब 22 हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए गए। इसके बाद रोहाना मार्ग पर कर्म सिंह के पुत्र मोनू की दुकान में ताला तोड़कर वहां रखे कमेटी के 40 हजार और शकूर के लड़के की परचून की दुकान का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये चुराकर चंपत हो गए। उसके बाद छिंपीयान मोहल्ले की तरफ रोहाना मार्ग पर मनोज की परचून की दुकान का ताला तोड़ दिया। पड़ोस में जाग हो जाने पर शोर हो गया। इसके बाद कई युवकों ने घरों से बाहर आकर चोरों को पता लगाने के लिए डायल100 पुलिस को सूचित किया। शुक्रवार रात को चोरों ने महाब्रह्मणान में विजेंद्र की दुकान का शटर तोड़कर बैटरी और इंवर्टर चोरी कर लिया था। चोरी की बढ़ती वारदात से कस्बे के लोगों में गुस्सा है। ल