{"_id":"5c4df673bdec22739d537359","slug":"181548613235-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पांच साल की बेटी रविवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को टॉफी-चॉकलेट का झांसा देकर खेतों की तरफ ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बच्ची का मेडिकल कराते हुए गांव मलीरा निवासी आरोपी अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा ने तीन दिन पूर्व दो युवकों पर छेड़छाड़ व खेत में खींचने के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों गांव बड़कली निवासी पंकज और गांव मुथरा चरथावल निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।