फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीजे पर डांस करने को लेकर घराती व बाराती भिड़े

डीजे पर डांस करने को लेकर घराती व बाराती भिड़े

Thu, 06 Dec 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस करने को लेकर घराती व बाराती भिड़े
खतौली। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात को बारात में डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर घराती और बारातियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। गांव के जिम्मेदार लोगों ने लड़की व दूल्हा पक्ष के लोगों के बीच समझौता कराया, तब कहीं जाकर निकाह हुआ और बारात विदा हुई। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में मंगलवार को मुजफ्फरनगर से सरवट से युवक की बारात खतौली क्षेत्र के गांव में आई थी। शादी समारोह में खाना खाने के बाद बाराती डीजे पर नाचने के लिए चले गए। डीजे पर नाचते हुए बारातियों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर विवाह समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। छेड़छाड़ को लेकर बाराती व लड़की पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के बीच लाठी व डंडे चल गए। मारपीट व हंगामा होने पर गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद निकाह हो सका। इस घटना की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का इस संबंध में कहना है कि उनको इस संबंध कोई जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed