फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक चोरी के शक में दो की धुनाई, पूछताछ कर छोड़ा

बाइक चोरी के शक में दो की धुनाई, पूछताछ कर छोड़ा

Sat, 24 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के शक में दो की धुनाई, पूछताछ कर छोड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवचौक पर शुक्रवार शाम बाइक चोरी के शक में दो युवकों को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। बाद में दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक युवक तहसील कर्मी है, जो गलती से अपनी बाइक शिवचौक पर छोड़ कर पास में खड़ी दूसरी बाइक ले गया था। बाद में वह बाइक बदलने आया, तो लोगों ने उसे बाइक चोर समझ लिया। मौके से उसकी बाइक भी मिली है। पूछताछ और जांच के उपरांत दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मंदिर के कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी पंकज वर्मा ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि पीनना के एक मंदिर में मौजूद व्यक्ति मादक पदार्थों का धंधा करता है। आरोप है कि उसने पंकज के भाई को भी उल्टे-सीधे कृत्य करते हुए अपने वश में कर लिया है, जो हर समय नशे में चूर रहता है। पीड़ित ने आरोपी बाबा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दो बदमाश गैंगस्टर में किए निरुद्ध
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी फईम पुत्र अनीस और उस्मान पुत्र भूरा को शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक कृत्यों में लिप्त हैं और उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। इसलिए दोनों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed