{"_id":"5bd7569ebdec221e2f5b5cd8","slug":"181540839070-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुठभेड़ में वाहन चोर दबोचा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुठभेड़ में वाहन चोर दबोचा, दो फरार
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में वाहन चोर को दबोचा, दो फरार
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस ने मुठभेड़ में वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की एक दर्जन बाइकें बरामद की हैं। आरोपी वाहन चोर के दो साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तितावी एसओ सूबे सिंह ने रविवार देर रात शामली रोड स्थित चिरमा टीला के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी के बाद पुलिस ने गांव लडवा निवासी हरेंद्र उर्फ चग्गू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी राकेश व अजय उर्फ अरविंद निवासीगण तितावी फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि हरेंद्र के पास से तमंचा-दो कारतूस के साथ ही तितावी से ही चोरी की गई बाइक मिली। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर कई अन्य जगह से चोरी के साथ ही लूटी गई 11 अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। इनमें से भी एक बाइक भौराकलां क्षेत्र से लूटी गई थी। एसएसपी ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने पर एसओ सूबेसिंह व उनकी टीम को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। एसपी देहात आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।