फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क पर अवैध कब्जा कर बना दिया स्कूल

सड़क पर अवैध कब्जा कर बना दिया स्कूल

Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर अवैध कब्जा कर बना दिया स्कूल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल के साथ ही कमिश्नर व एमडीए उपाध्यक्ष को शिकायत कर एक रसूखदार पर सड़क पर अवैध कब्जा कर जूनियर स्कूल की बिल्डिंग बनाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पटेलनगर स्थित जवाहर कॉलोनी में श्रीबालाजी मंदिर चौराहे के पास दयानंद धर्मशाला से ठीक पहले करीब 30 फीट चौड़ी सड़क है, जो आगे जाकर बंद हो जाती है। उक्त सड़क पर आखिर में दोनों तरफ एक रसूखदार के प्लॉट हैं। आरोप है कि रसूखदार ने अपने प्लॉटों के साथ ही सार्वजनिक सड़क की करीब दो सौ वर्गगज जगह पर भी अवैध कब्जा कर एक पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग की बिल्डिंग का निर्माण कर दिया है। शिकायतकर्ता ने सड़क पर अवैध कब्जा कर बनाई गई उक्त जूनियर विंग के पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग की जांच कर सार्वजनिक सड़क को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हमले के मामले में कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर बेकरी वाली गली निवासी हामिद बेग ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोसी झगड़ालू किस्म के हैं। आरोप है कि विगत 19 सितंबर को आरोपियों ने मामूली कहासुनी होने के बाद हामिद बेग के साथ मारपीट की थी। उसे बचाने पहुंची बेटी रहीमा व पत्नी मशर्रत से भी बदसलूूकी व मारपीट की गई थी। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने अपने घर की छत से चढ़कर हामिद बेग के घर पर पथराव कर दिया था। रहीमा ने खुद को किसी तरह बचाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। आरोप है कि अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed