फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, ग्रामीणों में रोष व्याप्त

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, ग्रामीणों में रोष व्याप्त

Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, ग्रामीणों में रोष व्याप्त
भिक्की गांव में माहौल खराब करने की कोशिश
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर क्षेत्र के माहौल को खराब करने की कोशिश की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सीओ मंडी योगेंद्र सिंह और एसडीएम सदर ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

सिखेड़ा के गांव भिक्की में स्थित म्हाड़ी में शिवलिंग स्थापित है। प्रधान प्रमोद शर्मा ने बताया कि शरारती तत्वों ने म्हाड़ी में स्थापित शिवलिंग को तोड़ने का प्रयास करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया और वहीं दूसरे पीपल के पेड़ के नीचे छोटे शिवलिंग को उखाड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होकर शोरशराबा करने लगी। इस पर प्रधान प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पुष्पांकर पाल, समाजसेवी आबिद अब्बास, नजर मोहम्मद उर्फ नजरु मियां आदि ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर और दूसरा नया शिवलिंग स्थापित करने की बात कहकर शांत किया। शरारती तत्वों की करतूत से गांव में तनाव के हालत बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शरारती तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि म्हाड़ी में छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसा लगता है कि खेलते हुए किसी बच्चे से पत्थर लग जाने से शिवलिंग पर मामूली खरोंच लग गई है। ग्रामीणों को समझा कर शांत कर दिया गया है और गांव में शांति है। यदि तहरीर दी गई तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed