{"_id":"5b328dfa4f1c1bb51e8b7f62","slug":"181530039802-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया
भोपा। क्षेत्र के गांव में ग्रामीण ने अपहरण कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात दो बच्चों का बाप अपने घर के सामने वाले पड़ोसी की लड़की को जबरन उठाकर अपने घर में ले गया। आरोप है कि लड़की को डरा धमका कर उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। परिजनों को लड़की के गुम होने का उस समय पता चला जब रात में उनकी आंखें खुली और लड़की गायब मिली। तलाशने के बाद पता चला कि उनकी लड़की सामने वाले मकान के अंदर है। सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। दोनों पक्षों में तनाव होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। गांव के दर्जनों लोग थाने के इर्द गिर्द डेरा ड़ाले हुए हैं, जो दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और पुलिस मामले को गंभीरता लेते हुए उसके जांच कर रही है। तहरीर आने पर आरोपी के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के सामने ही दो पक्ष भिडे
भोपा। बच्ची से मारपीट को लेकर पुलिस के सामने ही दो पक्षों ने एक दूसरों पर ईट पत्थर बरसाए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। योगेंद्रनगर निवासी गुलशन की बेटी सोमवार देर शाम सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गई थी। इसी बीच पड़ोसी युवक ने शोर मचा दिया कि गुलशन ने अपनी बेटी को मार ड़ाला है, जिससे दर्जनों लोग उसके घर पर आ गए। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर कहासुनी और गालीगलौज हुई। इसमें लोगों ने दोनों पक्षों को उस समय तो समझाकर शांत कर दिया, लेकिन मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के घर पर ईट पत्थर फेंकने लगे। सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा। बाद में पुलिस झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को थाने ले आयी।