{"_id":"5b2bf90f4f1c1b315d8b676c","slug":"181529608463-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में युवक ने आत्मदाह की कोशिश की
मुजफ्फरनगर। पत्नी और ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से त्रस्त युवक ने बुधवार सुबह कलक्ट्रेट परिसर में डीएम ऑफिस के बाहर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। होमगार्ड ने युवक के हाथ से माचिस व केरोसिन की बोतल छीनकर उसे पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर फर्जी शिकायतें कर उत्पीड़न करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूलरूप से मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी व हाल निवासी मोहल्ला गांधीनगर निवासी शेखर पुत्र देशपाल सिंह बुधवार सुबह कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा और वहां डीएम ऑफिस के बाहर खड़ा हो गया। कुछ देर खड़े रहने के बाद युवक ने अपने कपड़ों में छिपाकर लाई गई केरोसिन की बोतल निकाली। उसने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। इसके बाद जैसे ही युवक ने जेब से माचिस निकालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया, मौके पर पहले से मौजूद होमगार्ड ने उसे पकड़कर उससे माचिस व बोतल छीन ली। फिर युवक को सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने करीब दस साल पूर्व ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी दलित युवती से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दंपति को दो बच्चे भी हुए। शेखर का आरोप है कि कुछ समय से पत्नी अपने मायके वालों के कहने में आकर उसके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते हुए थाने-कचहरी में फर्जी शिकायतें दर्ज करा रही है। इसके चलते पुलिस भी उसका पक्ष न सुनकर एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसे परेशान कर रही है। वहीं, पत्नी का एक परिचित भी कुछ समय से उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे उसकी जानमाल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित के अनुसार कहीं सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर ही उसने आत्मदाह करने जैसा कदम उठाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी।
शहर विधायक के यहां काम करता है युवक
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने वाला शेखर शहर भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल के यहां पिछले काफी समय से काम करता है। पीड़ित के अनुसार पत्नी व ससुराल पक्ष के उत्पीड़न के संबंध में उसने कई बार विधायक को भी जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने भी अफसरों से बात की, लेकिन इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन से पीड़ित युवक को कोई मदद नहीं मिल पाई, जिसके चलते उसे आत्मदाह के प्रयास जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।