फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: गन्ने के खेत में जला हुआ मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
बडौली के जंगल में जला मिला किसान का शव, हत्या का आरोप की खबर से संबंधित फोटो। बडौली गांव में कि
बड़ौत। बड़ौली गांव में रविवार की सुबह किसान वीरेंद्र के खेत में अविवाहित छोटे भाई किसान देशपाल (58) का जला हुआ शव पड़ा मिला। गन्ने के खेत में शनिवार शाम को आग लगने के बाद वह लापता हो गए थे। भतीजे विकास ने दीवार के विवाद में उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहां आई सीओ अंशु जैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

बड़ौली गांव निवासी विकास ने बताया कि उसके चाचा देशपाल शनिवार की सुबह नौ बजे खाना लेकर खेत पर गए थे। इसके बाद वापस नहीं आए। शनिवार शाम चार बजे गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने परिवार और गांव के लोगों के साथ खेत पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद चाचा को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात तक खेतों में चाचा को तलाशने के बाद वे घर चले गए थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जले हुए गन्ने के खेत में चाचा देशपाल का शव मिला। विकास ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से दीवार को लेकर पिछले छह महीने से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि दीवार के विवाद में उसके चाचा की गन्ने के खेत में जिंदा जलाकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस गन्ने के खेत में आग पर काबू पाते समय झुलसने से मौत होना मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने पल्ला झाड़ा
गन्ने के खेत में तारों से निकली चिंगारी से आग लगने की बात भी कही गई, मगर इस मामले में ऊर्जा निगम के अफसरों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार यादव का कहना है कि आग लगने के बारे में बिजलीघर पर कोई सूचना नहीं दी गई। खेत में तार टूटने या चिंगारी गिरने की कोई जानकारी नहीं है।
भाई के साथ रहते थे देशपाल
किसान देशपाल अविवाहित थे और अपने बड़े भाई वीरेंद्र के साथ रहते थे। उनके एक भाई सुरेंद्र की पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। सुरेंद्र के बेटे विकास उर्फ बोबी उनकी देखभाल करते थे।

वर्जन-
खाली खेत में गन्ने की पत्ती जलाते समय किसान के बड़े भाई वीरेंद्र के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। उसमें झुलसने से मौत होने की बात सामने आ रही है। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed