फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth and friends attacked with intent to kill due to a grudge, one in critical condition

Lucknow News: रंजिश में युवक व दोस्तों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर

Mon, 26 Oct 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth and friends attacked with intent to kill due to a grudge, one in critical condition
लखनऊ। अयोध्या के बाबा बाजार निवासी सदन लाल ने 18 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में उनके साथी राजदीप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सदन की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

सदन लाल ने बताया कि शुक्रवार को वह राजदीप शर्मा, सुशील कुमार और अंकित के साथ काम के सिलसिले में विभूतिखंड स्थित हाईकोर्ट आए थे। काम निपटाने के बाद शाम करीब सात बजे सुशील और अंकित पलासियो मॉल घूमने चले गए। आरोप है कि मॉल पहुंचते ही अयोध्या के बाबा बाजार निवासी उनके परिचित शिवानंद, सुखदेव, कुलदीप, अनिकेत, कल्लू, घूरे, रामअवध, मानिक चंद्र और दस अज्ञात लोगों ने रंजिश के चलते दोनों पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर वह और अंकित बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने राजदीप को बेरहमी से पीटा और धमकी देते हुए तीन कारों से भाग गए।
विज्ञापन

सदन ने बताया कि उन्होंने लोगों की मदद से राजदीप को एसजीपीजीआई के ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एडीसीपी दक्षिणी आर. वसंथ कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दूसरी टीम आरोपियों की गाड़ियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed