{"_id":"6ade680e034603c08d06e619","slug":"lured-by-credit-card-reward-points-rs-768-lakh-siphoned-from-accounts-mohali-news-c-71-1-spkl1025-148360-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स का लालच, खातों से उड़ाए 7.68 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स का लालच, खातों से उड़ाए 7.68 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने और कार्ड की लिमिट ठीक करवाने का झांसा देकर साइबर ठग लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। मोहाली जिले में सामने आए ऐसे तीन अलग-अलग मामलों में ठगों ने एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत लाइब्रेरी प्रोफेशनल, सेना से रिटायर्ड अधिकारी और सेक्टर-80 निवासी एक व्यक्ति को निशाना बनाया।
तीनों मामलों में कुल 7,68,114 रुपये की ठगी का आरोप है। साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठग बैंककर्मी बनकर पीडि़तों को फोन कर रहे हैं और उनके क्रेडिट कार्ड पर जमा रिवॉर्ड पॉइंट्स खत्म होने का डर दिखाते हैं। इसके बाद उन्हें गूगल क्रोम पर संदिग्ध वेबसाइट खोलकर निजी और कार्ड संबंधी जानकारी भरने के लिए कहा जाता है। एक मामले में वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करवाई गई, जबकि दूसरे में वेबसाइट पर जानकारी भरने के बाद कार्ड से रकम कट गई।
विज्ञापन
सेना से रिटायर्ड अधिकारी को 5,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स का लालच, 3.93 लाख रुपये उड़ाए : जीरकपुर के दयालपुरा रोड के सोसायटी निवासी करीब 50 वर्षीय अवनीकांत सेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उन्हें क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये के रिवॉर्ड पॉइंट्स मिले हैं और उसी दिन उन्हें रिडीम नहीं कराया तो वे समाप्त हो जाएंगे। आरोपी के कहने पर अवनीकांत ने गूगल क्रोम में माई कार्ड सर्च किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और उनके क्रेडिट कार्ड से 1,96,554 रुपये की दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दीं। इस तरह कुल 3,93,108 रुपये की ठगी हुई। इस मामले में पहले से ई-जीरो एफआईआर दर्ज थी।
पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66-सी के तहत कार्रवाई की।