फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Finance employee killed in accident, colleague injured

Raebareli News: हादसे में फाइनेंस कर्मी की मौत, साथी घायल

Mon, 26 Oct 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 26 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Finance employee killed in accident, colleague injured
रायबरेली में जिला अस्पताल में मृतक के गमगीन परिजन। 
अमावां। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कल्लू का पुरवा के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंसकर्मी सुभाषचंद्र (28) की मौत हो गई। उनका साथी आशीष कुमार (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वसूली के काम से रतापुर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के रामगंज बाजार निवासी सुभाषचंद्र और रायबरेली शहर के तिलक नगर निवासी आशीष कुमार एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से सिविल लाइंस से रतापुर की ओर जा रहे थे। कल्लू का पुरवा मोहल्ले के पास रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाषचंद्र को मृत घोषित कर दिया। आशीष की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार अधिक थी। बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि सुभाषचंद्र के चाचा हरिओम की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिल एरिया थाना प्रभारी को चालक की तलाश कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



भतीजे की मौत से बेसुध हुए चाचा
सुभाषचंद्र की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उनके चाचा हरिओम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बताया कि भतीजे से लगातार बातचीत हो रही थी। रात में हादसे की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सुभाषचंद्र की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार के अन्य सदस्य भी गमगीन हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारी सुभाषचंद्र पर रिकवरी का दबाव बनाते थे। इसी वजह से वह रात में रिकवरी के लिए रतापुर जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि यदि उन पर दबाव नहीं होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हालांकि, कंपनी की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed