फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फेसबुक और व्हाट्सअप से रखी दूरी

फेसबुक और व्हाट्सअप से रखी दूरी

Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक और व्हाट्सअप से रखी दूरी
टॉपर पारस अरोरा बनना चाहते हैं सीए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जिले में पहले स्थान पर रहे एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र पारस अरोरा ने फेसबुक और व्हाट्सअप से दूरी रखी। केवल पढ़ाई पर फोकस से 489 अंक प्राप्त करने में कामयाबी पाई। पारस सीए की तैयारी करना चाहते हैं।
आर्यपुरी निवासी राजीव कुमार रेडीमेड गारमेंट के विक्रेता हैं। उनके पुत्र पारस को उम्मीद नहीं थी कि जिले में वे टॉपर बनेंगे। लगन, मेहनत और समर्पण से परीक्षा की तैयारी की। हालांकि उन्हें अपने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। पारस की सफलता को घर में उमंग और उल्लास का माहौल है। मम्मी सीमा अरोरा बेटे की सफलता पर गदगद हैं। पारस अरोरा ने बताया कि पढ़ाई के लिए घंटे निर्धारित नहीं किए थे। स्कूल और ट्यूशन का होमवर्क पूरा करने पर ध्यान दिया। बाद में ही टीवी देखा। मैथ्स और एकाउंट्स उनके पसंदीदा विषय है। परिवार के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का श्रेय दिया है। क्रिकेट और बैडमिंटन के शौकीन पारस के फेवरेट क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं। खाली वक्त में म्यूजिक सुनना और दोस्तों संग खेलना उन्हें भाता है। फिल्म देखने में उनकी खास रुचि नहीं है। पारस कहते हैं कि विद्यार्थी सपनों को पूरा करने के लिए सोशल मीडिया से बचें। अब उनका लक्ष्य सीए बनना है। अगले माह वह सीपीटी का एग्जाम देंगे।
विज्ञापन

मोदी से मिलती है प्रेरणा
मुजफ्फरनगर। पीएम नरेंद्र मोदी की कार्य क्षमता प्रेरणा देती है। टॉपर छात्र पारस अरोरा ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की कार्य शैली और काम करने की क्षमता प्रभावित करती है। कभी मौका मिला तो वह पीएम से मिलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed