{"_id":"6b092b635ef5373187024e20","slug":"kanpur-accident-two-motorcycles-collide-violently-one-person-dies-another-is-critically-injured-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर सड़क हादसा: दो बाइकों जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर सड़क हादसा: दो बाइकों जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 27 Nov 2026 12:34 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:34 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर में परास-बरीपाल रोड पर दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में स्कूल जा रहे प्राइवेट शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के परास-बरीपाल रोड पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूल जा रहे एक प्राइवेट शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरीपाल निवासी अतुल (40) प्राइवेट शिक्षक थे और कोहरा गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ाते थे। वह बाइक से अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान परास-बरीपाल रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में शिक्षक अतुल की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार फरीदपुर निवासी रामकेश घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायल रामकेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उधर, शिक्षक अतुल की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
