फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान के नौकर का शव बाग में पेड़ से लटका मिला

किसान के नौकर का शव बाग में पेड़ से लटका मिला

Sat, 07 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
किसान के नौकर का शव बाग में पेड़ से लटका मिला
मोरना। दि गंगा किसान चीनी मिल के कृषि फार्म के बाग में नौकर का शव पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मोरना चीनी मिल का कृषि फार्म गांव ककराला अथाई मार्ग पर स्थित है। शुक्रवार की सुबह कृषि फार्म में कर्मचारी कार्य करने के लिए पहुंचे। कर्मचारियों ने आम के बाग में शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटक देखा। इससे सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर फार्म इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर मिल अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर भोपा थानाध्यक्ष विजय सिंह और सीओ भोपा मोहमद रिजवान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर शिनाख्त कराई। मृतक गांव अथाई के किसान जयपाल के यहां नौकरी करता था। पुलिस ने मिल के मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, मुख्य गन्ना अधिकारी राजकुमार सिरोही, अवधेश सिंह, कामदार विरेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि मृतक युवक को लोग सोनू कहकर बुलाते थे, जो गांव अथाई में किसान जयपाल के यहां नौकरी करता था। सोनू बृहस्पतिवार को बाजार में घूमने के लिए कहकर गया था। वह शराब पीने का भी आदि था तथा घर से कई कई दिन गायब भी रहता था। करीब आठ साल पूर्व वह गांव छछरौली में किसी किसान के यहां नौकरी पर लगा था। छह वर्ष गांव अथाई के किसान जयपाल के यहां कार्य कर रहा था। इसके नाम और स्थान का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed