फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सराफ से लूट करने वाले बदमाश जेल भेजे

सराफ से लूट करने वाले बदमाश जेल भेजे

Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सराफ से लूट करने वाले बदमाश जेल भेजे
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। सराफा से लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। बदमाश मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे। पूछताछ में बदमाशों ने सराफ से लूट का खुलासा किया था।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सराफ अभिनव गर्ग से बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने रविवार देर रात लूटपाट करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश शहजादा कलंदर निवासी सेफपुर फिरोजपुर मेरठ, दानिश पुत्र इरफान कुरैशी निवासी मोहल्ला तहबलपुरा मीरापुर पकड़े गए थे। जबकि उनका साथी शाहनवाज पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला कोटला मीरापुर फरार है। शहजादा को पैर में गोली लगी थी। पकड़े गए बदमाशों को पीड़ित सराफ ने पहचान लिया। पुलिस ने लूट का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेज दिया है। उधर, मीरापुर के गांव सिकरेड़ा निवासी राजू पुत्र रघुवीर पाल के घर के बाहर बंधे भैंसें को बदमाश चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने चोरी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed