{"_id":"5a8c6d3d4f1c1b92268bb52c","slug":"181519152445-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना पर टिप्पणी से मामला गरमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौलाना पर टिप्पणी से मामला गरमाया
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलाना पर टिप्पणी से मामला गरमाया
जानसठ। एक निकाह समारोह में कुछ लोगों ने मौलाना पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर मौलाना समर्थक और अन्य मुस्लिम युवक आमने-सामने आ गए। इसको लेकर मामला गरमा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को लाठियां फटकार कर भगाया और मामला शांत कराया।
सोमवार को कस्बे में मुस्लिम परिवार में लड़की की बारात आई थी। निकाह के दौरान समारोह में डीजे बजाया जा रहा था। निकाह की दावत में कस्बे के मौलाना भी आए हुए थे। मौलाना ने कुछ दिन पूर्व एक निकाह के दौरान डीजे बजाने और शराब पीने का विरोध करते हुए निकाह कराने से मना कर दिया था। ऐसे निकाह की दावत भी खाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर कस्बे के कुछ युवकों ने मौलाना पर टिप्पणी कर दी, जिसका मौलाना ने विरोध किया। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करा दिया। युवकों का कहना था कि मौलाना के लिए सभी बराबर हैं, उनको डीजे या अन्य किसी बात को लेकर विरोध करना है तो सभी का करें। सोमवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कस्बे में झगड़े की सूचना मिलते ही सीओ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। सीओ ने लोगों को चेताया कि कस्बे की फिजा खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मौलाना के साथ मारपीट नहीं की गई है। दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। जिसे कस्बे के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला निपटा दिया। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।