{"_id":"5a7c9f0b4f1c1bb1208b81a5","slug":"181518116619-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में महिला घायल
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में महिला घायल
खेकड़ा। नगर में दो परिवारों के बीच आपसी कहासुनी के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। महिला ने थाने पर पहुंच परिवार के दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में दो परिवारों में कई दिन से विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले। इसमें एक पक्ष की महिला बिमलेश घायल हो गई। किसी तरह पड़ोसियों ने उसे हमलावरों से बचाया। इसके बाद परिजन घायल को लेकर खेकड़ा थाने पर पहुंचे। महिला ने परिवार के ही दो लोगों पर हमला करने की तहरीर दी।