फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिना पंजीकरण दौड़ रहे ई-रिक्शा पकड़े

बिना पंजीकरण दौड़ रहे ई-रिक्शा पकड़े

Fri, 19 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिना पंजीकरण दौड़  रहे ई-रिक्शा पकड़े
बिना पंजीकरण दौड़ रहे ई-रिक्शा पकड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अवैध रूप से दौड़ने वाले ई-रिक्शा पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। चौराहों और मुख्यमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनभर बिना पंजीकरण के चल रहे ई-रिक्शा पर जुर्माना लगाया, जबकि कई सीज किए गए। पुलिस की कार्रवाई से चालकों में अफरातफरी मच गई।
शहर में ई-रिक्शा जाम का सबब बने हैं। आड़े-तिरछे ई-रिक्शा खड़ा कर चालक मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं। इससे यातायात के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। बिना पंजीकरण के दौड़ रहे ई-रिक्शा पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। क्योंकि यातायात विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन और पुराने ई-रिक्शा के चलने का समय निर्धारित कर रखा है। यातायात के टीएसआई राजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को आहिल्याबाई चौक, सुजडू चुंगी, मालवीय चौक, शिवचौक, महावीर और प्रकाश चौक के साथ अस्पताल रोड, रुड़की रोड, जानसठ रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 20 से अधिक ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के दौड़ते मिले, जिन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पंजीकृत 1400 और अपंजीकृत 3000
मुजफ्फरनगर। शहर में जाम के जिम्मेदार ई-रिक्शा बड़ी संख्या में अवैध हैं। एआरटीओ कार्यालय पर करीब 1400 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जबकि शहर में इनकी तादात लगभग 3000 के पार है। ऐसे में अधिकांश ई-रिक्शा अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि अवैध रूप से चलने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर अभियान चलाकर इन्हें सीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नई व्यवस्था से चलेंगे ई-रिक्शा
मुजफ्फरनगर। टीएसआई राजेश कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा अब नई व्यवस्था से चलेंगे। बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक नहीं चलेंगे। इस दौरान सड़क पर कोई अवैध रिक्शा मिला तो सीज होगा, जबकि रात में इनके संचालन पर प्रतिबंध नहीं है। ई-रिक्शा चालक ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अपने वाहन पर नंबर अंकित कराएंगे। चार से ज्यादा सवारी नहीं बैठा सकते हैं। वन-वे ई-रिक्शा चलाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed