{"_id":"59b98aeb4f1c1b23688b46e0","slug":"181505331947-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों को लेकर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों को लेकर मारपीट, तीन घायल
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पैसों को लेकर मारपीट, तीन घायल
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव ककरौली निवासी वसीम पुत्र महबूब ने बताया कि कमेटी के पैसे मांगने पर गांव निवासी शादाब, नौशाद पुत्रगण इरशाद, शाहवेज पुत्र आस मौहम्मद, इरशाद पुत्र सगीर ने गाली गलौच करते हुए लाठी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में मुजम्मिल शावेज, मुदस्सिर पुत्रगण महबूब घायल हो गए। घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
स्कूटी सवार तीन घायल
मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली के गांव बेहड़ा सादात स्थित पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार वसीम पुत्र शमीम, मां वरीसा व पत्नी रानी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सरिया चुराते चोर पकड़ा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव मोरना निवासी प्रदीप कुमार पुत्र कृष्ण मोहन ने भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मोरना में राजवंश ट्रेडर्स के नाम से हार्डवेयर की दुकान जानसठ व मोरना मार्ग पर करता है। मंगलवार को सरिया चोरी हो गया था। बुधवार को भी उन्होंने सरिया चुराते चोर को पकड़ लिया। दुकानदार ने चोर को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।