फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पंचों ने प्रेमी और उसके मामा का सिर मुंडवाया

पंचों ने प्रेमी और उसके मामा का सिर मुंडवाया

Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पंचों ने प्रेमी और उसके  मामा का सिर मुंडवाया
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। एक गांव में एक पंचायत में विधवा महिला से प्यार करने की सजा के रूप में प्रेमी का सिर मुंडवाने का फरमान सुना डाला। साथ ही प्रेमी जोड़े को अपने घर में पनाह देने के आरोप में प्रेमी के मामा का सिर भी मुंडवा दिया। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ कर लौट आई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में पति की मौत के बाद मायके में रहने वाली 40 वर्षीय विधवा का पड़ोस के 30 वर्षीय युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह तीन बच्चों की मां है। पांच दिन पूर्व दोनों घर से भाग निकले थे। प्रेमी युवक के मामा मंसूरपुर के एक गांव में रहता है। युवक अपनी प्रेमिका को मामा के घर लेकर आ गया और यहीं पर रहने लगा। महिला के मामा भी इसी गांव में रहते हैं। बृहस्पतिवार को महिला के मामा ने गांव में घूमते हुए उसे पहचान लिया। पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ उसके मामा के घर पर रह रही है। महिला के मामा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रेमी युवक और उसके मामा के साथ मारपीट कर दी। उस वक्त ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले को लेकर प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। जिसमें महिला के परिजन और रिश्तेदार भी थे। पंचायत में पंचों के सुनाए फरमान के मुताबिक प्रेमी और उसके मामा का आधा सिर मुंडवा दिया। इसके बाद ग्रामीण दोनों का गांव में जुलूस निकालने की जिद पर अड़ गए। प्रधान ने ग्रामीणों को ऐसा करने से रोक दिया। घटना का पता लगने पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने प्रधान और ग्रामीणों से बातचीत की। उधर, इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। विधवा महिला को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए हैं। अगर इस मामले में कोई भी पक्ष तहरीर देता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed