{"_id":"598cb3544f1c1b6d2e8b4760","slug":"181502393172-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के विरोध के बाद जिला बदर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं के विरोध के बाद जिला बदर गिरफ्तार
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बाद जिलाबदर गिरफ्तार
बुढ़ाना। फुगाना के गांव लोई में जिलाबदर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को भारी विरोध झेलना पड़ा। महिला पुलिस के सहयोग से जिलाबदर को गिरफ्तार कर लिया गया।
तहसील क्षेत्र के थाना फुगाना के गांव लोई निवासी अहसान पुत्र यामीन को उसकी गतिविधियों के कारण उसके खिलाफ जिलाबदर का आदेश है। थानाध्यक्ष फुगाना केके शर्मा ने बताया कि अहसान के खिलाफ 18 जुलाई को जिलाबदर का आदेश हुआ है। बृहस्पतिवार को अहसान गांव में अपने घर पर कार्य कर रहा था। पुलिस को अहसान के गांव में होने की सूचना मिली। महिला पुलिस के साथ फुगाना पुलिस अहसान को गांव लोई में गिरफ्तार करने पहुंची, तो परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने रो रोकर कोहराम मचा दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुढ़ाना पुलिस भी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। महिला पुलिस के सहयोग से फुगाना पुलिस ने अहसान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अहसान का चालान कर दिया।