फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लेनदेन के विवाद में हमला, तीन घायल

लेनदेन के विवाद में हमला, तीन घायल

Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में हमला, तीन घायल
लेनदेन के विवाद में हमला, तीन घायल
विज्ञापन

चरथावल। पशुओं के लेनदेन पर हुए विवाद में बाइक सवार कुछ लोगों ने लुहारी खुर्द के युवकों पर हमला बोल दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान हुए पथराव से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख हमलावर दो बाइक छोड़कर फरार हो गए।
दधेडू निवासी वसीम और लुहारी खुर्द का उमर पशुओं की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। कारोबार में लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को इसी रंजिश में आरोपियों ने लुहारी खुर्द पहुंचकर कुरैशी बिरादरी के मौहम्मद उमर और उसके पुत्रों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला किया। जिसमें दानिश, उमर और सरफराज घायल हो गए। पुलिस को सूचित कर परिजनों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दानिश के सिर में गंभीर चोट आने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे गांव के युवकों द्वारा वारदात को अंजाम देने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। काफी लोगों ने इकट्ठा होकर आरोपियों को घेरने की कोशिश की तो मौके पर दो बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed