फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फाइल नंबर-चार की संशोधित खबर-

फाइल नंबर-चार की संशोधित खबर-

Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल नंबर-चार की संशोधित खबर-
पेड़ पर लटका शव निरमाना के कल्लू का निकला
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव मौलाहेड़ी में युवक का शव पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया था। शव की शनाख्त गांव निरमाना के कल्लू के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने मोर्चरी में पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या करना मानकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

गांव मौलाहेड़ी के किसान श्यामवीर ने मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत के पास आम के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है। पेड़ से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। मंगलवार की शाम को थाना शाहपुर के गांव निरमाना के रहने वाले ग्रामीण मोर्चरी में पहुंचे। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान कल्लू पुत्र उमरदीन के रूप में की। मृतक के परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए थे। परिजनों ने भी शव की पहचान कल्लू के रूप में की है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed