फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मामूली विवाद में कवाल में दो पक्षों में पथराव

मामूली विवाद में कवाल में दो पक्षों में पथराव

Mon, 29 Apr 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में कवाल में दो पक्षों में पथराव
मामूली विवाद में कवाल में दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल में शहद के पैसे मांगने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पथराव से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकाते हुए भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने पांच आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

गांव कवाल निवासी शाहरुख पुत्र सलीम शहद बेचने का काम करता है। शाहरुख ने अपने पड़ोसी को शहद दिया था। सोमवार की सुबह वह शहद के पैसे लेने के लिए उसके घर पर गया था। घर पर पैसे मांगने से नाराज पड़ोसी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसको लेकर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में नसरीन पत्नी जुनैद, शाहरुख व सत्तार घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, एसआई सुरेश कुमार, एसआई सुदेश राज, चंद्रसेन सैनी सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एकत्र ग्रामीणों को भीड़ को लाठियां फटका करके खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सरताज, शाहरुख, अकरम, अब्दुल, कादिर का शांतिभंग में चालान कर दिया। फिलहाल गांव में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed