{"_id":"5cbcbd30bdec2214676acba4","slug":"171555873072-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने जुटाए पुख्ता सुबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने जुटाए पुख्ता सुबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने जुटाए पुख्ता सुबूत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्राइम ब्रांच टीम और खतौली पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच पड़ताल में हरियाणा के जिला सोनीपत निवासी तीनों युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने पुख्ता सुबूत जुटा लिए हैं। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर सकती है।
हरियाणा के सोनीपत निवासी तीनों युवक प्रदीप, रवि और अक्षय की कार गंगनहर में गिरकर मौत होने की पहेली से पर्दा उठ चुका है। क्राइम ब्रांच टीम व खतौली पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच पड़ताल में हत्याभियुक्तों के पकड़े जाने पर उनकी निशानदेही पर सबूत जुटाए हैं। पता चला है कि इस गांव में कई हत्या हो चुकी है, जिसको लेकर गैंगवार छिड़ी हुई है। गैंगवार में ही तीनों युवकों की हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों और सोनीपत के गांव भैंसवाल कलां के ग्रामीणों की माने तो पता चला है कि इस गांव में पिछले कई सालों में हत्याएं होने का सिलसिला चल रहा है. जिसको लेकर गांव में गैंगवार छिड़ी हुई है। इसी गैंगवार में गांव भैंसवाल कलां के रहने वाले प्रदीप, रवि और अक्षय की हत्या कर दी गई। सोनीपत की क्राइम ब्रांच टीम ने खतौली पुलिस को यह भी बताया है कि गंगनहर में कार गिरने से डूबकर मरने वाला अक्षय भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ट्रिपल हत्याकांड को लेकर कड़ी से कड़ी जोड़कर सनसनीखेज खुलासा कर सकती है। हालांकि इस हत्याकांड से जुड़े सभी मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस का सिर्फ इतना कहना है कि तीनों युवकों की हत्या करके शवों को कार सहित गंगनहर में धकेला गया।