{"_id":"5c87f8c9bdec2214516f4145","slug":"171552414921-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि गांव टोडा निवासी हसरत पुत्र अली हसन के विरुद्ध थाना शाहपुर में 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में थाना शाहपुर से हसरत वांछित चल रहा था। कोर्ट से फरार अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। वांछित हसरत को रतनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कार चालक को पीटा
खतौली। जीटी रोड पर नवीन मंडी के सामने भूड़ निवासी इनाम की बाइक में कार चालक ने साइड मार दी। साइड लगने से बाइक की लाइट टूट गई। बाइक सवार ने कार चालक को रोक लिया और लाइट ठीक कराने के पैसे मांगे। कार चालक रुड़की निवासी अफजाल ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट कर दी। राहगीरों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और कार चालक से लाइट लगवाने के लिए रुपये दिलवाए।