फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छत पर चढ़कर युवक की फायरिंग से मचा रहा हड़कंप

छत पर चढ़कर युवक की फायरिंग से मचा रहा हड़कंप

Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
छत पर चढ़कर युवक की फायरिंग से मचा रहा हड़कंप
युवक ने दोनों हाथों में तमंचे लेकर की फायरिंग
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। महाबलीपुर गांव में युवक ने छत पर चढ़कर दोनों हाथों में तमंचे लेकर फायरिंग शुरू कर दी। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर धनंजय कुशवाहा और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। पुलिस टीम के समझाने के बाद भी युवक छत से नहीं उतरा। बड़ी मुश्किल से पांच घंटे के बाद लोगों के समझाने पर वह माना। एसओ ने बताया कि युवक मनोरोगी है। वह पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। उधर, परिजनों ने बताया कि मनोरोगी युवक घर से भाग गया है।

बुधवार को महाबलीपुर गांव में एक युवक दोपहर बाद मकान पर छत पर चढ़ गया। उसने सिर पर कंबल रखा और दोनों हाथों में तमंचों से फायरिंग शुरू कर दिए। आसपास के लोग उसकी हरकत से दहशत में आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव में पहुंचकर पांच घंटे तक युवक को छत से उतारने के लिए प्रयास करती रही। हालांकि युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। बताया गया कि वह पांच फायर कर चुका था। युवक के मनोरोगी होने के कारण पुलिसकर्मी भी उसके पास जाने से कतराते रहे। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि युवक मनोरोगी है। वह महीने में एक दो बार इस तरह की हरकत करता रहता है। कभी छत से कूद भी जाता है। पिछले एक महीने से उसने दवा खाना भी बंद कर रखा था, जिससे इस तरह की हरकत पर आमादा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed