फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 Feb 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला निवासी नवविवाहिता के साथ मारपीट करने और दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी प्रीति की शादी विगत 30 जनवरी को बुढ़ाना के मोहल्ला खटीकयान निवासी निखिल से हुई थी। शादी के अगले ही दिन नवविवाहिता ने अपने भाई को मैसेज भेजकर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिस पर परिजन उसे ससुराल से घर ले आए थे। पीड़िता ने इसके बाद बुढ़ाना कोतवाली में दहेज उत्पीड़न व मारपीट की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अफसरों के आदेश पर सोमवार को शहर कोतवाली में पीड़ित नवविवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मामूली विवाद में घर में घुसकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी नदीम ने तहरीर देकर बताया कि उसका मोहल्ले के ही तीन लोगों से पत्थर घिसाई की मशीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार सुबह आरोपियों ने घर में घुसकर नदीम से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर पहुंचे नदीम के पिता फखरूद्दीन के साथ भी मारपीट की। महिलाओं से भी हाथापाई व बदसलूकी की गई। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed